Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कुपोषण की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शनिवार को विभिन्न पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका- सहायिकाओं ने ग्रामीणों को पोषणयुक्त आहार संबंधित जानकारियां दी. साथ ही कुपोषण दूर करने के बारे में बताया. चक्रधरपुर की केनके पंचायत के बोनडीह गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, सिमीदिरी पंचायत के आजादबस्ती आंगनबाड़ी केंद्र में सेविकाओं ने गांव में आसानी से मिलने वाले तरह-तरह के साग, सब्जी, दाल, फल इत्यादि की प्रदर्शनी लगाकर उससे मिलने वाले पोषण के बारे में बताया. साथ ही गर्भवती महिलाओं की सही तरीके से देखरेख करने, शिशु को मां का दूध पिलाने, कुपोषित बच्चों का इलाज कराने इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-jharkhand-topper-of-neet-honored-by-bjps-state-working-committee-member-upendra-singh/">जादूगोड़ा

: नीट के झारखंड टॉपर को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सिंह ने किया सम्मानित

हरी सब्जियां भोजन में शामिल करने का निर्देश

[caption id="attachment_415702" align="aligncenter" width="566"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ckp-kuposhan-2.jpeg"

alt="" width="566" height="377" /> आजादबस्ती आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद सेविकाएं व गांव की महिलाएं[/caption] इस संबंध में चक्रधरपुर के बाल विकास परियोजना केंद्र की पर्यवेक्षिका सपानीमाई कुददा ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है. इस वर्ष महिला और स्वास्थ्य बच्चा और शिक्षा पर मुख्य फोकस किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत गांवों में खासकर महिलाओं व बच्चों को खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, फल, अंडा आदि शामिल करने की जानकारी दी जाती है. शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड की ईटोर, हतनातोड़ाग, सिमिदिरी, गुलकेड़ा समेत अन्य पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर संबंधित केंद्र की आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-only-clerk-of-roladih-school-deputed-in-manoharpur-teachers-are-facing-problems/">चाईबासा

: रोलाडीह स्कूल की एक मात्र क्लर्क मनोहरपुर में प्रतिनियुक्त, शिक्षकों को हो रही परेशानी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही