Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अंजुमन इस्लामिया चुनाव में जीत दर्ज करने वाले वाले प्रत्याशियों ने ली शपथ

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार शाम चक्रधरपुर के उर्दू टाउन विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव और रांची, जमशेदपुर व चाईबासा अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी मौजूद थे. समारोह में अंजुमन इस्लामिया चाईबासा व रांची के पदाधिकारियों ने चुनाव में जीते अध्यक्ष मो शहजाद मंजर, सचिव बैरम खान, उपाध्यक्ष हाजी एकराम हुसैन, सह सचिव मो सद्दाम हुसैन, कोषाध्यक्ष मो तौकीर को शपथ दिलाई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-information-given-to-children-about-prevention-of-seasonal-diseases/">चक्रधरपुर

: बच्चों को दी गई मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी
[caption id="attachment_762534" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/19rc_m_284_19092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद लोग[/caption]

आपस में भाईचारगी की भी शपथ लेने की अपील

मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अंजुमन इस्लामिया का चुनाव संपन्न हुआ. इसमें अंजुमन इस्लामिया चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई. चुनाव में हार-जीत लगी रहती है. इसलिए इन सभी चीजों को ध्यान में न रखकर सभी प्रत्याशी आपस में भाईचारगी की भी शपथ लें. इस दौरान विधायक सुखराम उरांव ने अंजुमन इस्लामिया को कार्यालय देने और हर संभव सहयोग करने की बात कही. मौके पर अंजुमन इस्लामिया चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के अलावे अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर चुनाव कमेटी के पदाधिकारी, रांची, जमशेदपुर व चाईबासा अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी व सदस्य समेत मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही