Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: बिजली चोरी करने के आरोप में 16 पर मामला दर्ज, जुर्माना भी

Advertisement
Advertisement
Chakardharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत टोकलो पुलिस थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी करने के विरूद्ध 16 लोगों पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चक्रधरपुर के अपर सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत अभियुक्तों पर मामला दर्ज कराया गया है. साथ ही आरोपितों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-swoop-gang-barged-into-gurdwara-and-snatched-gold-chain-from-woman/">चक्रधरपुर

: झपट्टा मार गिरोह ने गुरुद्वारा में घुसकर महिला से छीनी सोने की चेन

छापामार दाल में ये अधिकारी थे शामिल

जानकारी के अनुसार वरीय पदाधिकारी ने विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिये छापामार दल का गठन किया गया था. जिसमें अपर सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी, सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चक्रधरपुर, सहायक अभियंता मनोहरपुर दिवाकर उरांव, मानव दिवस कर्मी कान्हूचरण प्रधान, बसंत महतो एवं विद्युतकर्मी शामिल थे. छापमारी के दौरान 16 व्यक्ति अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते हुए पाए गए. इनके विरूद्ध टोकलो पुलिस थाना में मामला दर्ज कराने के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है.

इनके विरूद्ध मामला कराया गया दर्ज

आरोपितों में बरकानी, रोलाडीह, केनके और चारमोड़ के निवासी हैं. इसमें कृष्णा केराई, गोपीनाथ हेम्ब्रम, विजय कुमार हेम्ब्रम, अनिल सामड, कार्तिक सामड, खिरोद सामड, रामराई सामड, नायकल केराई, बिदा सामड, बागुन सामड, बेरगा सामड, सिदिव सामड, सावन सामड एवं गोविंदा हांसदा प्रत्‍येक पर 6480 रुपये दंड राशि के अलावा चैतन्य महतो 16500 रुपये  और  गुंजेसर प्रधान 10125 रुपये पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-marriage-of-arjun-mundas-niece-many-dignitaries-arrived-to-bless/">जमशेदपुर:

अर्जुन मुंडा की भतीजी का विवाह, कई गणमान्‍य पहुंचे आशीर्वाद देने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही