Search

चक्रधरपुर : हर्षोल्लास से मना होली सेवियर चर्च का 125वां स्थापना दिवस समारोह

Chakradharpur : बुधवार को चक्रधरपुर के पोटका स्थित लाल गिरिजाघर के नाम से प्रख्यात सीएनआइ होली सेवियर चर्च की स्थापना का 125वां वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर चर्च परिसर में मंडली की ओर से जुबिली शिलापट्ट स्थापित किया गया. इसके बाद गिरिजाघर में दक्षिण छोटानागपुर डायोसिस के बिशप स्वामी रेव्हरेन बीबी बास्के की अगुवाई में परमेश्वर की सामूहिक आराधना की गई. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 17 युवक-युवतियों का दृढ़ीकरण कराया गया और उन्हें आगे आकर समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा गया. कार्यक्रम के अंत में अनुयायियों के लिए प्रेम भोज का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dav-public-school-beat-shiksha-niketan-by-five-wickets/">चाईबासा

: डीएवी पब्लिक स्कूल ने शिक्षा निकेतन को पांच विकेट से हराया

पुरानी पादरी और उनके परिवार के सदस्य किए गए सम्मानित

वर्षगांठ समारोह के दौरान चर्च को सेवा देने वाले पुराने पादरी एवं उनके परिवार के सदस्य सम्मानित किए गए. मंडली की ओर से गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया. साथ ही उनके योगदान को समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-marwari-yuva-manch-jagriti-branch-served-gomata/">चाईबासा

: मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने की गोमाता की सेवा 
[caption id="attachment_317314" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/chrch2.jpg"

alt="" width="600" height="283" /> चर्च में सामूहिक प्रार्थना के दौरान उपस्थित ख्रीस्त के अनुयायी.[/caption]

वर्षगांठ समारोह में यह रहे मुख्य रूप से उपस्थित

[caption id="attachment_317318" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/chrch1.jpg"

alt="" width="600" height="283" /> उपस्थित दक्षिण छोटानागपुर डायोसिस के बिशप स्वामी रेव्हरेन बीबी बास्के एवं अन्य पुरोहित.[/caption] वर्षगांठ समारोह में दक्षिणी छोटानागपुर डायोसिस के ट्रेजरर रेव्हरेन अरुण बरुआ, सेकेट्री रेव्हरेन बी बाखला, होली सेवियर चर्च के पुरोहित पादरी सिमोन नाग, सचिव रोशन एक्का, कोषाध्यक्ष विद्यावती दादेल, प्रचारक बी नाग, चर्च मंडली के सदस्य मनोज सोरेन, अवनीनाथ बालमुचू, अमर गुड़िया, विशाल लकड़ा, अनुपम डेमता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. वहीं कार्यक्रम में घाटशिला, चाईबासा समेत विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोग पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//