Search

 
 
 

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल को केंद्र ने बजट में दी नयी रेल लाइन की सौगात

 
  • नयी रेल लाइन बनने के बाद 150 किलोमीटर तक कम हो जाएगा रेलवे का फासला
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को दिल्ली से चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के साथ ऑनलाइन प्रेस वार्ता की. इसमें रेल मंत्री ने ओडिशा और झारखंड के लिए केंद्रीय बजट में पारित रेल परियोजनों की जानकारी दी. रेलमंत्री की प्रेस वार्ता को लेकर चक्रधरपुर के डीआरएम कार्यालय में ऑनलाइन बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान बताया गया कि केंद्र सरकार के बजट में चक्रधरपुर मंडल से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण नयी रेल पटरी निर्माण की परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है. इसके तहत बादामपहाड़-केंदुझाड़गढ़ के बीच 82 किलोमीटर लम्बी नयी रेल लाइन का 2107 करोड़ रुपये से निर्माण, बांगरीपोसी-गोरुमहिसानी के बीच 86 किलोमीटर लम्बी नयी रेल लाइन का 2549 करोड़ रुपये से निर्माण और बुरामारा - चाकुलिया के बीच 60 किलोमीटर लम्बी नयी रेल लाइन का 1639 करोड़ रुपये से निर्माण की केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है. इसे भी पढ़ें : SC/SC">https://lagatar.in/repeal-supreme-courts-decision-on-sc-sc-reservation-in-parliament-kharge-mayawati-demand-from-modi-government/">SC/SC

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला संसद में निरस्त करें,  खड़गे, मायावती की मोदी सरकार से मांग
बजट में पारित इन नयी परियोजनाओं से बहुप्रतीक्षित नयी रेल लाइन का निर्माण होगा. इससे रेलमार्ग का फासला 100 से 150 किलोमीटर तक घट जाएगा. वहीं इन सभी नई रेल लाइन के बनने और जुड़ने से नयी ट्रेनों के परिचालन का भी मार्ग खुलेगा. इससे खनन बहुल माइनिंग क्षेत्र, स्टील प्लांट के इलाके सीधे बंदरगाहों से कनेक्ट हो जायेंगे और माल ढुलाई से भी रेलवे को राजस्व की प्राप्ति होगी. सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार ने बताया कि इन सभी रेल परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पारादीप बंदरगाह रेल मंडल से काफी करीब हो जाएगा. जो ट्रेनें घूमकर जाती हैं वे सीधे पारादीप जाएगी. यात्री ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ज्यादा दूर तक रेल सफर करने से बचेंगे. टाटानगर से ओडिशा के पारादीप तक जाने में 150 किलोमीटर तक का फासला कम हो जाएगा. मौके पर एडीआरएम (इंफ्रा) अजीत कुमार, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार, सीनियर डीओएम को-ऑडिनेशन अविनाश कुमार, सीनियर डीईएन ईस्ट कापुश चंद्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही