Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दुर्गा पूजा में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने किया सम्मानित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर में सोमवार शाम केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से समीक्षा बैठक सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर के विधायक सह केंद्रीय समिति अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव उपस्थित हुए. इस दौरान संपन्न हुए पूजा की समीक्षा की गई. पंडालों के लोगों ने डीजे पर हुए समस्याओं के बारे बताया. वहीं आने वाले समय में डीजे को पूर्णतः बंद करने पर विचार किया गया. इस दौरान अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई. साथ ही आने वाले पर्व त्योहार को भी बेहतर तरीके से करने का निर्णय लिया गया. [caption id="attachment_441674" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/CKP-Durga-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में मौजूद केंद्रीय समिति के सदस्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-honored-the-youth-who-saved-the-drowning-youth-in-baroda-ghat-by-risking-his-life/">जमशेदपुर

: बड़ौदा घाट में डूब रहे युवक को जान जोखिम में डालकर बचाने वाले युवक हुए सम्मानित

बैठक में ये लोग हुए शामिल

इस बैठक में बिजली विभाग से प्रदीप विश्वकर्मा उर्फ फंटुस, संजय यादव, नगर परिषद से जगन्नाथ पासवान, रतन महतो, एसआई भगवान उपाध्याय, मीडिया कर्मी, सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव को सम्मानित किया गया. बैठक में अशोक षाड़ंगी, शेष नारायण लाल, अंबर राय चौधरी, संजय पासवान, राजेश शुक्ला, कुमार विवेक, अनुप दूबे, दिनेश जेना, गोनू जयसवाल, दिलीप कुमार महतो, प्रवीर प्रमाणिक, अरुण कुमार, दीपक सिंह, दया पाणि, राम प्रताप बर्मन समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही