Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जान्टा गांव जाकर भाजपा एसटी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने दी लक्ष्मण गिलुवा को श्रद्धांजलि

 
Chakradharpur : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष समीर उरांव कोल्हान दौरे के दूसरे दिन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के पैतृक गांव जान्टा पहुंचे. यहां उन्होंने लक्ष्मण गिलुवा की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की. भाजपा के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी. इसके पश्चात भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने गांव में पार्टी के नेताओं से बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-dc-held-a-review-meeting-of-the-mining-task-force-gave-instructions/">कोडरमा:

डीसी ने की खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश
मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा की पत्नी मालती गिलुवा, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, पुतकर हेम्ब्रम, जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुवा, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, जिला महामंत्री प्रताप कटिहार, शिवा बोदरा, चित्रा देवी, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बोदरा, भाजयुमो जिला मंत्री विनीता दोराई, गौतम महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही