Search

चक्रधरपुर : केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमेटी का होगा पुनर्गठन, बैठक कर लिया गया निर्णय

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रामनवमी को लेकर आगामी 12 मार्च को केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर की पवन चौक पर केन्द्रीय अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के दौरान राजू कसेरा ने कहा की अगामी 12 मार्च को स्थानीय वनविश्रामागार में चक्रधरपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमेटी के पुनर्गठन के लिए बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाएगा. इसके लिए सभी रामनवमी अखाड़ा कमेटी के सदस्यों को अपने पांच सदस्यों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-water-tower-in-community-health-center-is-bad-for-several-months/">बहरागोड़ा

 : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल मीनार कई माह से है खराब

शहर में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. शोभा यात्रा में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से लोग शामिल होंगे. इस अवसर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में भगवा झंडा भी लगाया जाएगा. बैठक के दौरान झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, संजय पासवान, शेष नारायण लाल, गोनू जयसवाल, पवन शंकर पांडेय, विनोद शर्मा, मदन विश्वकर्मा, राजेश शुक्ला, पंकज शर्मा, राजेश गुप्ता व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp