Chakradharpur : शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड के बनमालीपुर गांव स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. सम्मेलन में सर्वसम्मति से चक्रधरपुर नगर समिति, चक्रधरपुर प्रखंड समिति तथा बंदगांव प्रखंड समिति का गठन किया गया. वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा.
विधायक सुखराम ने की सम्मलेन की अध्यक्षता
विधायक सह जिला समिति के मुख्य संयोजक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अतिथि के रुप में मंत्री सह मनोहरपुर विधायक जोबा माझी, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा तथा मझंगाव विधायक निरल पुरती मौजूद थे. सभी ने पार्टी को मजबूत करने तथा पार्टी के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने पर विचार रखे. कार्यक्रम में भारी संख्या में चक्रधरपुर विधानसभा के कार्रकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे. इससे पहले विधायक सुखराम उरांव की पत्नी सह पूर्व प्रत्याशी नवमी उरांव ने उपस्थित अतिथियों को शोल, वस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. बैठक में संयोजक मंडली के सदस्य मोनिका बोयपाई, सोनाराम देवगम, मिथुन गागराई, पूर्व जिलाध्यक्ष भूवनेश्वर महतो, दीपक प्रधान आदि मौजूद थे. चक्रधरपुर नगर समिति के अध्यक्ष बने मुन्ना खान, सचिव उदय
झामुमो चक्रधरपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना खान, सचिव उदय जयसवाल, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दास, पवन माझी, राजेश शर्मा, सह सचिव विकास सिंह, फिरोज अहमद, रवि कुमार रावत, संगठन सचिव दीपक पान, कोषाध्यक्ष राजू मल, कार्यकारिणी सदस्य संतोष तांती, अभिराज दत्ता, चंदन विश्वकर्मा, दीपक महतो, सुमित महतो, तरुण मुखी, मो इकबाल, प्रदीप तांती, दीपक पासवान, बुधु गागराई तथा जिला सदस्य में चामरु जामुदा, दिनेश जेना, बबलू खान, संजय केरकेट्टा, सरवर नेहाल उर्फ नज्जू को शामिल किया गया है. चक्रधरपुर प्रखंड समिति के अध्यक्ष संजय तथा सचिव ताराकांत बने
झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष केरा पंचायत मुखिया संजय हासदा, सचिव ताराकांत सिजुई, उपाध्यक्ष प्रभा महतो, मंगल सिंह केराई, विनय प्रधान, महासचिव कृतिवास प्रधान, सिंहराय जोंको, लखिंद्र मुंडारी, संगठन सचिव मंटू गागराई, कोषाध्यक्ष लोचन महतो, कार्यकारिणी सदस्य मंगल बोदरा, महेंद्र सामड, अर्जुन हासदा, कमल किशोर सवैयां, पोटाणी सुंबरुई, वनबिहारी लोहार, संजय कुंभकार, सोमा बोदरा, रघुनाथ गंदुवा, जिला सदस्य विधायक सुखराम उरांव, अविनाश पुरती, प्रदीप कुमार महतो, भूवनेश्वर महतो, पूर्व विधायक बहादुर उरांव को शामिल किया गया है. बंदगांव प्रखंड समिति अध्यक्ष लखन हेंब्रोम व सचिव मार्टिन बने
झामुमो बंदगांव प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष लखन हेंब्रोम, सचिव मार्टिन हेंब्रोम, उपाध्यक्ष शंकर नायक, अरुप चटर्जी, रोबिन हपदगाढ़ा, सह सचिव जसपाल महतो, लादू हस्सा, मनोज डांगिल, संगठन सचिव सुनील लागुरी, मिडिया प्रभारी तिरथ जामुदा, कोषाध्यक्ष पहलवान महतो, कार्यकारिणी सदस्य हरि कांडेयांग, राजीव षाड़ंगी, हिंदू सिजुई, बेरगा पुरती, प्रेम गागराई, शिव शंकर महतो, जोसेफ बोदरा, अमर सिंह बांकिरा, राज कुमार हेंब्रोम, विजय नाग तथा जिला सदस्य में प्रेम मुंडारी, मिथुन गागराई, जोसफिन हामसाय, रघुनाथ तियू, दोडाय जोंको को शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment