Search

 
 
 

Chakradharpur : चक्रधरपुर के नए बीईईओ संजीव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के नए बीईईओ संजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर बीईईओ तपन कुमार सतपति ने नए बीईईओ संजीव कुमार सिंह को कागजी कार्रवाई कर पदभार सौंपा. साथ ही फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. पदभार ग्रहण करने पर बीईईओ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड के विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसका वे प्रयास करेंगे. साथ ही विद्यालयों में ड्रॉप आउट की समस्या दूर करने का काम करेंगे. इस दौरान झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने भी नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) संजीव कुमार सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर जेपीएसएस के त्रिलोचन साहू, मनोहर सामड, ज्ञानचंद तांती, विनोद कुमार, सुखदेव उरांव, हरिशंकर महतो समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-sushil-barla-joins-bpa/">Kiriburu

: भाआपा में शामिल हुये सुशील बारला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही