Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शीतला मंदिर में चंडी पूजा सह यज्ञ आयोजित, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के साईं मंदिर के समीप स्थित शीतला मंदिर में चंडी पूजा सह यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पश्चिमी बंगाल, ओड़िशा से पहुंचे पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराया. यहां हवन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर सुबह पूजा अर्चना के बाद दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. शहर के समाजसेवी सह भाजपा नेता सुरेश साहू ने कहा कि क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चंडी पूजा यज्ञ कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-dead-body-of-the-girlfriend-is-lying-at-the-lovers-house-the-brother-said-if-the-demand-is-not-met-the-last-rites-will-be-performed-there/">जमशेदपुर

: प्रेमी के घर पर ही पड़ा है प्रेमिका का शव, भाई ने कहा- मांग पूरी नहीं होने पर वहीं करेंगे अंतिम संस्कार

शुक्रवार को होगा यज्ञ का समापन

यज्ञ का समापन शुक्रवार को होगा. गुरुवार दोपहर प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. लोगों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी, खीर बांटे गए. इस मौके पर भाजपा नेता संजय पासवान, श्री श्री शीतला मंदिर अमावस्या पूजा समिति के रूपेश साव, संदीप साव, मयंक साव, सागर साव समेत अन्य लोग मौजूद थे.     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही