Chakradharpur (Shambhu Kumar) : धर्म बदलकर एक नाबालिका को एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद नाबालिका के साथ विवाह कर गर्भपात कराया. इसे लेकर नाबालिका की मां ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया है. थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद नाबालिका व आरोपी युवक के परिजनों को बुलाकर पुलिस पूछताछ में जुट गई है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के रेलवे लोको निवासी ई रिक्शा चलाने वाले अदनान खान नामक युवक ने अपना धर्म व नाम बदलकर (अमित) दो साल पूर्व घर से कुछ दूरी पर रहने वाली एक नाबालिका को प्रेम जाल में फंसाया था. इस बीच डेढ़ साल पहले युवक ने देवगांव स्थित मंदिर में नाबालिका के सिर में सिंदूर डालकर विवाह भी कर लिया. नाबालिका ने इसके बारे में अपनी मां को भी जानकारी दी. इसके बाद उसकी मां ने भी बेटी के इस रिश्ते पर हामी भर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meritorious-children-of-sikh-society-honored-with-young-achievers-award-at-bishtupur-gurudwara/">जमशेदपुर
: बिष्टुपुर गुरूद्वारा में यंग अचिवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए सिख समाज के मेधावी बच्चे
विश्व पर्यावरण दिवस पर JBVNL ने लगाए 10 हजार पेड़
: बिष्टुपुर गुरूद्वारा में यंग अचिवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए सिख समाज के मेधावी बच्चे
युवक के माता-पिता ने शादी का विरोध
नाबालिका की पिता की मृत्यु पूर्व में हो जाने के कारण उसकी मां ने बेटी से कहा कि अगर तुमने विवाह कर लिया है तो अब उस युवक के साथ ही रहो. इसके बाद युवक टेबल लाइन में एक भाड़े का घर लेकर नाबालिका को साथ रहने लगा. इस बीच नाबालिका को पता चला की युवक दूसरे धर्म का है. लेकिन फिर भी नाबालिका युवक के साथ ही रहना चाहती थी और साथ भी रहने लगी. इस दौरान नाबालिका गर्भवती हो गई, लेकिन युवक ने जबरन नाबालिका का गर्भपात करा दिया. युवक नाबालिका को पत्नी के रूप में अपने लोको कॉलोनी स्थित घर ले जाकर अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन युवक के माता-पिता नाबालिका को नहीं रखना चाहते थे. कुछ दिन पहले भी युवक के माता-पिता ने नाबालिका के साथ झगड़ा किया और बेटे को छोड़ देने की बात कहीं. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jbvnl-planted-10-thousand-trees-on-world-environment-day/">रांचीःविश्व पर्यावरण दिवस पर JBVNL ने लगाए 10 हजार पेड़
Leave a Comment