Search

 
 
 

चक्रधरपुर : विधायक लोबिन हेंब्रोम के कार्यक्रम में किया गया फेरबदल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : 21 अगस्त रविवार को विधायक लोबिन हेंब्रोम और पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव चक्रधरपुर व चाईबासा पहुंचेंगे. इसे लेकर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति चक्रधरपुर इकाई ने तैयारी पूरी कर ली है. वहीं चक्रधरपुर में होने वाले कार्यक्रम के समय में भी फेरबदल किया गया है. इस बात की जानकारी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति बासिल हेंब्रोम ने दी. उन्होंने बताया की रविवार सुबह 9 बजे घाटी नीचे नकटी में पूरी टीम के साथ स्वागत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-jaraykela-youth-went-to-work-in-kerala-missing-from-beladi-station-information-given-to-rpf/">मनोहरपुर

: केरल काम करने गया जरायकेला का युवक बेलाड़ी स्टेशन से लापता, आरपीएफ को दी गई जानकारी
9:15 बजे नकटी स्थित मछुआ गागराई के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. 9:45 बजे अंचल कार्यालय, चक्रधरपुर के समीप स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 10 बजे अंचल कार्यालय के समीप मानकी मुंडा सभागार में मीडिया को संबोधित करेंगे. 10:30 बजे भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 10:45 बजे रेलवे मैदान में स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. सुबह 11 बजे मित्र मंडल के समीप स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात संथाली सांस्कृति से स्वागत किया जाएगा. इसके पश्चात सीधे पूरी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल चाईबासा के लिए रवाना होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही