Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : दंदासाई में राधा गोविंद के जाप से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के दंदासाई क्षेत्र में शुक्रवार से 24 प्रहर हरि संकीर्तन शुरू हुआ. संकीर्तन में राधा गोविंद की जाप से शहर का दंदासाई क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इस कीर्तन में बंगाल के चकोलतोड़, पुरलिया, मुकडू सहित पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न जगहों से कीर्तन मंडली पहुंचे हैं. शुक्रवार दोपहर कीर्तन प्रारंभ होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गए. इस दौरान शहर के विभिन्न गली मोहल्ले से लोग पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-central-gurdwara-management-committee-inaugurated-the-new-logo/">जमशेदपुर

: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नए प्रतिक चिन्ह का किया लोकार्पण

प्रत्येक वर्ष किया जाता है कीर्तन का आयोजन

[caption id="attachment_628329" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/CKP-Sankirtan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कीर्तन पेश करते बंगाल से पहुंचे कीर्तन मंडली.[/caption] आयोजन समिति के सदस्य कमल दास, अमर चंद्र पाल, रवि पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए कीर्तन किया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष श्रद्धा भाव के साथ कीर्तन का आयोजन किया जाता है. कीर्तन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं. इस मौके पर मौके पर दंदासाई हरि संकीर्तन कमेटी के दुखु रवानी, रघु रवानी, गोल्डी सिंह, सुधीर पाल, उत्तम पाल, भरत सिंह, मनोज प्रजापति, कबीर पाण्डेय, आशीष वर्मा, गणेश दास, कैलाश रवानी, कृष्णा दास, मुकेश सिंह, अर्जित वर्मा, मनोज रवानी व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही