Search

 
 
 

चक्रधरपुरः दुधकुंडी में जलमीनार कार्य करने वाले वेंडर को दिया गया चेक बाउंस, बीडीओ से शिकायत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर प्रखंड की चन्द्री पंचायत के दुधकुंडी गांव में सोलर आधारित जलमीनार कार्य में लाभुक समिति द्वारा वेंडर के भुगतान से पहले ही पैसे की निकासी कर ली गई है. इससे लाभुक समिति द्वारा जल मीनार का कार्य कराने वाले वेंडर वाहेगुरु इंटरप्राइजेज के अमन आजमानी को दिया गया चेक बाउंस हो गया. इस मामले को लेकर अमन आजमानी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक पत्र सौंपा है. सौंपे गए पत्र में वाहेगुरु इंटरप्राइजेज के अमन आजमानी ने कहा है कि चन्द्री पंचायत के दुधकुंडी गांव स्कूल में सोलर आधारित जलमीनार का निर्माण कराया गया है. इसके एवज में एक लाख रुपये का चेक मुझे दिया गया. चन्द्री पंचायत की मुखिया शुरुमनी बारला एवं लाभुक समिति के मिलीभगत से पहले ही पैसे की निकासी कर ली गई. जिस कारण निर्गत किया गया चेक बाउंस कर गया. इसे देखते हुये लाभुक समिति के ऊपर कार्रवाई की जाये. वहीं इस मामले में पंचायत की मुखिया शुरुमनी बारला ने कहा कि वेंडर द्वारा मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं वह बिलकूल गलत है.ग्रामसभा के माध्यम से ही लाभुक समिति का चयन होता है.लाभुक समिति द्वारा ही वेंडर को चेक दिया गया है, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है. इसके बावजूद वेंडर द्वारा मेरे ऊपर मिलीभगत करने का आरोप लगाया जा रहा है. इधर इस संबंध में लाभुक समिति ने कहा कि हमने पंचायत के मुखिया को चेक दिया था. कार्य के आधार पर वेंडर को पंद्रह हजार रुपये की निकासी करनी थी. लेकिन चेक द्वारा एक लाख रुपये की निकासी गई, जिसके कारण चेक बाउंस हो गया है. इसे भी पढ़ें- गणतंत्र">https://lagatar.in/53-police-officers-and-personnel-including-ips-prabhat-kumar-anoop-birthare-will-be-honored-on-january-26/">गणतंत्र

दिवस पर IPS प्रभात कुमार,अनूप बिरथरे समेत 53 अफसर और कर्मी होंगे सम्मानित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही