Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : धर्मसाईं गांव में छऊ नृत्य प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की कुलीतोड़ांग पंचायत के धर्मसाईं गांव में चल रहे दो दिवसीय छऊ नृत्य प्रतियोगिता का समापन हो गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद् सदस्य मीना जोंको उपस्थित थीं. इस अवसर पर कुलीतोड़ांग पंचायत के धर्मसाईं व अन्य विभिन्न गांव के कलाकारों ने विभिन्न पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य पेश किए. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मौके पर जिला परिषद् सदस्य मीना जोंको ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी संस्कृति से जुड़ा है. गांव में इस तरह का आयोजन होना सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-in-gajan-festival-devotees-showed-devotion-by-stabbing-their-tongue/">बहरागोड़ा

: गाजन पर्व में भक्तों ने जीभ में छड़ घोंप दिखाई भक्ति

नृत्य प्रतियोगिता में बाया हो नृत्य मंडली बनी विजेता

इस अवसर पर आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता में बाया हो नृत्य मंडली विजेता बना. जहां मुख्य अतिथि मीना जोंको, विशिष्ट अतिथि पंचायत के उप मुखिया कुतलु ओमांग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस मौके पर समाजसेवी संजय जोंको, आयोजन समिति के जयपाल जामुदा, विजय गोप, महेश जामुदा, बुधन जामुदा, बुधलाल जामुदा, सुरेश जामुदा, चरण मुंडा, बुधन सिंह मुंडा, रामराई पूर्ति, मोटा गोप, संजय जामुदा, संजय जामुदा के अलावे आयोजन समिति के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही