Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मासंत पर्व पर कंसरा में पौराणिक कथाओं पर छऊ नृत्य आयोजित, उमड़ी भीड़

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नकटी पंचायत के कंसरा में मासंत पर्व के अवसर पर दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गुरुवार को मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव उपस्थित हुए. छऊ नृत्य के दौरान गांव के कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य पेश किया. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य मुझे बचपन से पसंद रहा है. इसलिए मैं भी एक छऊ नृत्य कलाकार रहा हूं. छऊ नृत्य हमारी संस्कृति से जुड़ा है. इन दिनों प्रत्येक गांव में छऊ नृत्य हो रहे हैं. जिसे देखने के लिए ग्रामीणों का जुटान होता है. इससे आपसी भाईचारगी भी बढ़ती है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-dilapidated-bridge-on-the-main-road-complaint-made-to-bdo/">मुसाबनी

: मुख्य सड़क पर पुल हुआ जर्जर, बीडीओ से की गई शिकायत

कंसरा छऊ नृत्य मंडली को किया गया पुरस्कृत

उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य को बढ़ावा देने के लिए वे हर संभव प्रयासरत हैं. छऊ नृत्य समितियों को समय-समय पर सहयोग भी किया जाता है. इस अवसर पर उन्होंने कोंकुवाकंसरा छऊ नृत्य मंडली को बेहतर नृत्य के लिए पुरस्कृत भी किया. इस मौके पर नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई, बंदगाव 20 सूत्री अध्यक्ष सह नकटी पंचायत समिति सदस्य दोराई जोंको ने भी अपने संबोधन में छऊ नृत्य कलाकारों की तारीफ कर हौसला बढ़ाया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रोम, झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, सुनील लागुरी, नंदू गागराई, जीतेन्द्र सांडिल, जुडू चापिया, कृष्णा सांडिल, राधे गागराई, तुरी चांपिया के अलावे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही