Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सिमिदीरी गांव में मासंत पर्व पर छऊ नृत्य आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सिमीदीरी पंचायत के सिमिदीरी गांव में शुक्रवार को मासंत पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव उपस्थित हुए. आयोजन समिति द्वारा विधायक सुखराम उरांव को सम्मानित किया गया. इस मौके पर विभिन्न छऊ नृत्य मंडली ने पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य पेश किए. इसके साथ ही छऊ नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को शिक्षा को लेकर जागरूक भी किया. छऊ नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में मासंत पर्व मनाया जा रहा है. पर्व-त्योहार लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-for-investigation-of-ponds-being-renovated-memorandum-submitted-to-deputy-commissioner/">चाईबासा

: जीर्णोद्धार कराए जा रहे तालाबों की जांच की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

छऊ नृत्य की पहचान विदेशों में भी है

उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य की पहचान हमारे देश के अलावे विदेशों में भी है. छऊ नृत्य को बढ़ावा देने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहें हैं. इस दौरान उन्होंने बेहतर नृत्य पेश करने वाले बेहतर नृत्य मंडली को पुरस्कृत किया. इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, सुरेश महतो, मधुसूदन महतो, उमेश महतो, सुनील कश्चप, लालू कश्चप के अलावे समिति के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. वहीं विधायक सुखराम उरांव केरा पंचायत के महुलबोराई, कराईकेला पंचायत के नकटी, जोमरो गांव में भी आयोजत छऊ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही