Search

 
 
 

चक्रधरपुर : हथिया गांव में मासांत पर्व पर छऊ नृत्य का हुआ आयोजन

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया गांव में मासांत पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला गुरुवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह बोदरा ने कहा कि छऊ नृत्य के माध्यम से संस्कृति को जीवित रखा जा सकता है. छऊ नृत्य हमारी संस्कृति को युवा पीढ़ी से रूबरू कराने का एक सरल माध्यम है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-expansion-of-railways-preparation-to-build-satellite-station/">आदित्यपुर

: रेलवे का हो रहा विस्तार, सेटेलाइट स्टेशन बनाने की हो रही तैयारी

प्रस्तुत किए गए पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य

मौके पर हथिया आदिवासी टोला छऊ नृत्य मंडली एवं कुचाई मरांगहातु छऊ नृत्य मंडली ने पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. तीन दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला के समापन समारोह में अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता आकाश सुंडी, जगदीश बोदरा, घनश्याम बोदरा, मानो बोदरा, गोविंद बोदरा, भरत बोदरा, तरुण बोदरा, संजय बोदरा, आसमान बोदरा, राजीव सुंडी आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-second-term-examination-of-jack-board-xi-started/">चक्रधरपुर

: जैक बोर्ड ग्यारहवीं की‌ द्वितीय सावधिक परीक्षा हुई शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही