Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के आसनतलिया में बनकर तैयार न्यायालय भवन उद्घाटन का इंतजार कर रहा है. शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला व जिला के अन्य न्यायाधीशों ने न्यायालय भवन व परिसर में बने आवास का जायजा लिया. इस दौरान पूरे न्यायालय भवन के कमरों, आवास के लिए बनाये गये कमरें की स्थिति इत्यादि को देखा गया. मौके पर प्रधान जिला जज विश्वनाथ शुक्ला ने कहा कि भवन बनकर तैयार है, लेकिन इसे हैंडओवर नहीं किया गया है. इसे लेकर ही भवन का जायजा लिया जा रहा है. फिलहाल भवन के उद्घाटन के लिए तिथि तय नहीं की गई है. भवन में थोड़े बहुत निर्माण, मरम्मत व फर्नीचर इत्यादि की आवश्यकता है. जिसे पूरा कर लेने के बाद ही भवन में न्यायालय संचालित किया जाएगा. देर शाम तक न्यायाधीशों ने पूरे भवन व कैंपस परिसर का जायजा लिया. इस भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birth-anniversary-of-florence-nightingale-celebrated-in-sadar-hospital/">चाईबासा
: सदर अस्पताल में मनाई गई फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती
: सदर अस्पताल में मनाई गई फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती
Leave a Comment