Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक ने किया विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर चक्रधरपुर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ नाबार्ड के डीडीएम साकेत कुमार, एफपीओ की स्टेट एंकर पूजा भारती एवं प्रदान संस्था की वरीय अधिकारी सरबानी बोस मौजूद थे. चक्रधरपुर पहुंचने पर उन्होंने प्रखंड के विभिन्न गांवों में नाबार्ड व प्रदान संस्था के तत्वाधान में चलाये जा रहे कार्यों को देखा. टोकलो स्थित सामुदायिक भवन में उन्होंने प्रदान संस्था के अधिकारियों व किसानों के साथ बैठक की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhumi-poojan-for-the-construction-of-the-pandal-of-the-young-kali-puja-committee/">जमशेदपुर

: नवयुवक काली पूजा समिति के पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहली बार आकर आजीविका समवर्धन का काम देखकर अच्छा लग रहा है. एफपीओ से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है. इससे जुड़ कर महिलाएं कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी कर सकती है. एफपीओ के सहारे अपने क्षेत्र में उत्पादित किये फसलों को दूसरे जगह बेचकर घर की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है. इस दौरान उन्होंने जेआरजीबी के साथ किये जा रहे कार्यों की सराहना की. साथ ही संयुक्त देयता समूह को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से बीस लाख रुपये का लोन प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-people-of-saranda-deprived-of-government-schemes/">मनोहरपुर

: सारंडा के लोग सरकारी योजनाओं से वंचित
[caption id="attachment_442473" align="aligncenter" width="503"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ckp-nabard-2.jpg"

alt="" width="503" height="335" /> जेनासाई में केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद महिलाएं[/caption]

 मुर्गी फॉर्म के लाभुकों का बढ़ाया मनोबल

इसके उपरांत नाबार्ड के मुख्य प्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ चक्रधरपुर के ओटार गांव पहुंचे जहां बकरी घर, मुर्गी पालन घर, बागवानी इत्यादि को देखा. साथ ही केनके पंचायत के हादुर गांव में सौर ऊर्जा सिंचाई क्षेत्र व बक फॉर्म के लाभुकों से बातचीत कर कार्यों की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाया. इस मौके पर प्रदान संस्था के टीम को-ऑर्डिनेटर शिशिर कुमार साहु, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अधिकारी वाई पान, चक्रधरपुर के शाखा प्रबंधक सुनित कुमार, प्रदान संस्था के अधिकारी संतोष कुमार, दीवा रश्मि, मो. शाहबुद्दीन समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-need-to-work-sensitively-on-the-issue-of-child-protection-commissioner/">चाईबासा

: बाल संरक्षण के मुद्दे पर संवेदनशीलता से काम करने की आवश्यकता- आयुक्त

जेनासाई में केन्द्र का हुआ उद्घाटन

मुख्य प्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट ने इटिहासा पंचायत के जेनासाई में समेकित आदिवासी विकास समिति के अंतर्गत निर्मित वर्गीकरण एवं पृथक्करण केन्द्र का उद्घाटन किया. साथ ही यहां से मिलने वाले फायदों के बारे में भी बताया. इसके साथ ही आसनतलिया में एलांग-दोलांग का बीज दुकान का भी उद्घाटन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही