Search

 
 
 

Chakradharpur : गुलकेड़ा पंचायत में मुखिया ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की गुलकेड़ा पंचायत में मुखिया लक्ष्मी केराई ने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुखिया लक्ष्मी केराई ने ग्राम पंचायत फंड से गुलकेड़ा गांव के बुरुसाई चौक में बने यात्री शेड व गुड़ासाई गांव में फुटबॉल मैदान में निर्मित चबूतरा शेड का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी मुखिया लक्ष्मी केराई ने जानकारी दी. जहां ग्रामीण मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्रामसभा के दौरान मंईयां सम्मान योजना, पीएम किसान योजना, पेंशन इत्यादि के बारे में ग्रामीणों को बताया गया. साथ ही गांव में सड़क, पानी, बिजली की समस्या दूर करने को लेकर भी चर्चा की गई. मौके पर गांव के मुंडा जुगसिंह जामुदा, सेवानिवृत्त आर्मी जवान सह समाजसेवी दयासागर केराई, वेल्फेयर क्लब गुड़ासाई के अध्यक्ष रामराई बांकिरा, प्रधान जामुदा, विशाल मुंडा, गोलमाय जामुदा, डिरु मुंडा, संदीप जामुदा, जुगसिंह बांकिरा समेत अन्य महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sundernagar-durga-puja-pandal-inaugurated-on-9-october/">Jamshedpur

: सुंदरनगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 9 अक्टूबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही