Search

चक्रधरपुर : बाईड़ीह में मुखिया ने किया नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की होयोहातु पंचायत के बाईड़ीह में शुक्रवार को नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया रघुनाथ गुंदुवा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर स्कूल भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान मुखिया ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा हथियार शिक्षा है. शिक्षा से ही समाज व देश का विकास संभव है. इसलिए गांव के तमाम अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेज कर शिक्षित करें. मौके पर वार्ड सदस्य लक्ष्मण हांसदा, राजा हांसदा, लखन हांसदा, बहादुर लोहार, बाबूलाल हांसदा, तुराम हांसदा, पासिंग हांसदा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंडॉक्टर">https://lagatar.in/dr-sukalyan-moitra-became-the-head-of-department-of-political-science-in-vibhavi/">डॉक्टर

सुकल्याण मोइत्रा बने विभावि में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp