Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जीनियस प्रतियोगिता में बच्चों ने बखूबी दिये गणित के सवालों के जवाब

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की नगर परिषद कार्यालय के विवाह मंडप में रविवार को रोलिंग स्टोन एकाडमी की ओर से एसआईपी ऑल इंडिया अर्थमेटिक जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने गणित के कठिन जोड़, घटाव, गुणा इत्यादि जैसे सवालों के बखूबी जवाब दिय, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद एसआईपी एबेकस के स्टेट स्कूल को-ऑडिनेटर इकबाल सिंह होरा ने बच्चों के मानसिक विकास को बढ़ाने संबंधित कई जानकारियां दी. उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास में शिक्षकों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों का भी अहम योगदान रहता है. बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जैसे गीली मिट्टी को हम जैसा चाहें वैसा आकार में ढाल सकते हैं. इसलिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने व बच्चों के मानसिक, शारीरिक विकास पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए. [caption id="attachment_735723" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20rc_m_238_20082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे व उनके अभिभावक[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-maidan-bachao-sangharsh-samiti-held-a-public-meeting-and-protested-against-the-wrong-mobilization/">आदित्यपुर

: मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने आमसभा कर गलत जमाबंदी का किया विरोध

छात्र-छात्राएं व बच्चों के अभिभावक रहे मौजूद

इस मौके पर चक्रधरपुर सेंटर की डायरेक्टर सुरिता रॉय ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में गणित विषय की ठोस नींव तैयार होगी. साथ ही उनकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी. एसआईपी एबेकस ने अब तक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया है. इस अवसर पर एसआईपी एबेकस के क्षेत्रिय प्रमुख सुरेन्द्र सैनी, रोहित दास, रोलिंग स्टोन एकाडमी के शिक्षक-शिक्षिकाएं,चक्रधरपुर की कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल,संत जेवियर्स इंग्लिश मीडयम स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, साईं मोन्टेश्वरी स्कूल, नव भारत पब्लिक स्कूल के अलावे अन्य स्कूलों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही