Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए एक से एक मॉडल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल की कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में शामिल होकर एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल बनाए. जहां पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान, जल संरक्षण, मानव संरचना, यातायात व्यवस्था इत्यादि पर एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर लोगों का मन मोह लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-DPS-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-inaugurates-boat-operation-in-burudih-dam/">घाटशिला

: बुरुडीह डैम में नौका परिचालन का विधायक ने किया उद्घाटन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-DPS.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं शिक्षकों ने बच्चों के मॉडल को देखकर कहा कि बच्चों ने अपने मॉडल से साबित कर दिया कि वे नन्हे वैज्ञानिक से कम नहीं हैं. शिक्षकों ने सभी मॉडलों को देखकर बच्चों के बनाए गए मॉडल के बारे में जानकारी ली. साथ ही बच्चों को अंक प्रदान किए. इस मौके पर हिन्दी सुलेखन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया. स्कूल के इंचार्ज सुमन कुमार ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया. इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही