Search

 
 
 

Chakradharpur : टाउन काली मंदिर में सावन महोत्सव पर बच्चों ने पेश किये भक्ति गीत व नृत्य

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सावन महोत्सव के तहत मंगलवार को चक्रधरपुर के टाउन काली मंदिर में भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए. बच्चों ने भगवान शिव, पार्वती, राम, सीता, लक्ष्मण,माता दुर्गा, हनुमान,भगवान श्रीकृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की वेशभूषा धारण कर एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व नृत्य पेश किए. बच्चों द्वारा पेश शिव तांडव को खूब सराहा गया. इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल सारंगी ने कहा कि बच्चों में भी प्रतिभाएं छिपी होती हैं. इस तरीके के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर निकलती है. कार्यक्रम पुजारी उज्ज्वल सारंगी की देखरेख में संपन्न हुआ. मौके पर बच्चों के अलावे उनके अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-jairam-will-visit-manoharpur-sonuva-and-chakradharpur-on-11th/">Chakradharpur

: 11 को मनोहरपुर, सोनुवा व चक्रधरपुर का दौरा करेंगे जयराम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही