Search

 
 
 

Chakradharpur : बच्चों ने महिषासुर मर्दिनी लघु नृत्य नाटिका की दी प्रस्तुति

 
  • मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  दुर्गा पूजा को लेकर चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस प्रार्थना सभा में मानव के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं बुराई पर भलाई की जीत की कामना की गई. प्रार्थना सभा में लघु नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया कि महिषासुर के कहर से परेशान देवताओं ने देवी दुर्गा से महिषासुर के अत्याचार को कम करने की विनती की. देवी भगवती का राक्षस महिषासुर से पूरे नौ दिनों तक युद्ध चला और दसवें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-late-the-great-leader-of-the-tribals-hariom-jhas-18th-death-anniversary-celebrated/">Kiriburu

: आदिवासियों के महानायक स्व. हरिओम झा की 18वीं पुण्य तिथि मनी
इस लघु नृत्य नाटिका के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत तिवारी ने बच्चों की हौसला अफजाई एवं प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने बहुत ही कम समय में तैयारी कर शानदार प्रस्तुति दी. इसके लिए उन्होंने विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार एवं शिक्षिका मंदिरा गांगुली को भी धन्यवाद दिया. इस विशेष प्रार्थना सभा में उप प्राचार्य बसंत कुमार महतो के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-illegal-sand-trade-is-going-on-indiscriminately-in-goilkera-area/">Goilkera

: गोईलकेरा क्षेत्र से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू का कारोबार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही