Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बाल मेला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा हुए कई कार्यक्रम

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बालजोड़ी स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में एस्पायर संस्था के तत्वावधान में शनिवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. इस दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CKP-CHILDREN-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : राजद">https://lagatar.in/allegations-of-rjd-leader-pinky-yadav-state-president-of-mahila-morcha-rani-devi-threatened-to-kill-her-with-slippers/">राजद

नेत्री पिंकी यादव का आरोप, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रानी देवी ने दी चप्पल से मारने की धमकी
मौके पर मौजूद एस्पायर संस्था के लर्निंग इंचार्ज देवानंद गोप ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने के लिए एस्पायर संस्था कार्य कर रही है. इस तरह के आयोजन कर बच्चों को मंच प्रदान किया जाता है, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तकला इत्यादि में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिदेव साहु समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही