Search

 
 
 

चक्रधरपुर : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने धारण किया राम व सीता का रूप

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के समीप स्थित मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली को लेकर बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस तथा हस्तशिल्प प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. स्कूल के नर्सरी और यूकेजी के विद्यार्थियों को भगवान राम और माता सीता के रुप में देखा गया. इसे भी पढ़ें : पटाखा">https://lagatar.in/demand-for-bmw-and-creta-in-the-firecracker-market/">पटाखा

बाजार में BMW और Creta की मांग, लोगों को लुभा रहा ग्रीन पटाखा
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे भगवान राम और माता सीता बने थे. वहीं कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने दिवाली घरों और दीयों को सजाया. विद्यालय के प्रधानाध्यापिका माधुरी प्रमाणिक ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने कला को प्रदर्शित किया. इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित होने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है.इस मौके के विद्यालय के डायरेक्टर प्रवीर प्रमाणिक के अलावे शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही