Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अंचल कॉलोनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगा बाल मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अंचल कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. एंस्पायर संस्था के तत्वाधान में आयोजित इस बाल मेला के दौरान बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी मीना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुये कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की मानसिक व शारीरिक विकास भी जरूरी है. इस तरह के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आती है. बच्चें अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करते हैं. एस्पायर संस्था बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए इस तरह के बेहतर कार्य कर रही है. इस दौरान मौजूद महिला थाना प्रभारी मीना देवी ने बच्चों द्वारा बनायी गई कलाकृतियों को सराहा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-muslim-central-anjuman-met-drm-and-handed-over-the-letter/">चक्रधरपुर

: मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन ने डीआरएम से मिलकर सौंपा पत्र

बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

[caption id="attachment_582615" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/17rc_m_151_17032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाल मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चें[/caption] इस अवसर पर बच्चों के बीच रंगोली, चित्रांकन, क्विज समेत अन्य स्पर्धाएं आयोजित की गई, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी. इस मौके पर बीआरपी संजय कुमार महतो, संतोष चक्रवर्ती, एस्पायर संस्था के को-ऑडिनेटर अनिल कुमार, बरखा तांती, लखिराम मुंडारी, सुरेश पान, पिंकी दास, झरना दास, सुनीता सोनकर, टिंकू कुमार डे, शहगुफ्ता नाज समेत अन्य मौजूद थे. वहीं चक्रधरपुर की हरिजन मध्य विद्यालय व पदमपुर प्राथमिक विद्यालय में भी बाल मेला का आयोजन कर बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित किये गये. इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही