Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बुढ़ीगोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बाल मेला आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar Sah) : बुढ़ीगोड़ा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग एक की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, भाग तीन की जिला परिषद मीना जोंको, सिलफोड़ी पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा, पंचायत समिति सदस्य पार्वती पूर्ति, पूर्व जिला परिषद सदस्य रतन लाल बोदरा उपस्थित थे. एस्पायर संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस बाल मेला का शुभारंभ फीता काटकर किया गया. इस मौके पर बच्चों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये. [caption id="attachment_567786" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CKP-Aspire-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान नृत्य पेश करती छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-distribution-of-tractors-among-women-of-26-self-help-groups-of-different-blocks/">घाटशिला

: विभिन्न प्रखंडों के कुल 26 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच ट्रैक्टर का वितरण.

ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं - लक्ष्मी हांसदा

इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाग एक की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो इस तरह का मंच देकर प्रतिभाओं को निखारने का. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है. वहीं जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के बीच इस तरह का आयोजन समय-समय कराया जाना चाहिए. एस्पायर संस्था बेहतर कार्य कर रही है, इससे बच्चों को एक मंच मिल रहा है. मौके पर मुखिया मेलानी बोदरा, पंचायत समिति सदस्य पार्वती पूर्ति, गांव के मुंडा रमेश कोड़ाह ने भी संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की. साथ ही अभिभावकों से बच्चों को नियमित रुप से स्कूल भेजने को कहा. [caption id="attachment_567788" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CKP-Aspire-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-message-and-interesting-model-presented-on-national-science-day/">हजारीबाग

: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पेश किये गये संदेशपरक और रोचक मॉडल

संस्था का उद्देश्य बच्चों को स्कूल से जोड़ना : को-ऑडिनेटर

कार्यक्रम के दौरान मौजूद एस्पायर संस्था के लर्निंग ब्लॉक को-ऑडिनेटर प्रदीप सा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को स्कूल से जोड़ना है. किसी कारणवश जो बच्चें स्कूल की पढ़ाई छोड़ देते हैं, ऐसे बच्चों की नियमित कराने के लिए संस्था प्रयासरत है. इस अवसर पर वार्ड सदस्य मुनी बोदरा, स्कूल के प्रधानाध्यापक विकास कुमार महतो, एस्पायर संस्था के पंचायत को-ऑडिनेटर सुरेश पान, जमुना प्रसाद महतो, कुलदीप महतो समेत स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, एस्पायर संस्था के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही