Search

 
 
 

Chakradharpur : चर्च से प्रेम, शांति और सेवा का परिचय होता है - जोबा माझी

 
  • आनंदपुर के सीएनआई चर्च काड़ेदा में धूमधाम से मना 59वां संत थोमस उपासनलय दिवस
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :   आनंदपुर प्रखंड के सुदूर हारता पंचायत अंतर्गत काडेदा गांव में रविवार को 59वां संत थोमस उपासनलय सह चर्च स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी शामिल हुईं. यहां सांसद जोबा माझी का पारंपरिक तरीके से नृत्य और गीत के साथ स्वागत किया गया. वक्ताओं ने चर्च स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए इसके इतिहास की जानकारी दी. सांसद जोबा माझी ने लोगों को चर्च स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यहां आकर अच्छे विचार मिलते हैं. चर्च से प्रेम, शांति और सेवा का परिचय होता है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-two-day-hlm-trophy-season-3-begins-in-dhatkidih-chandil/">Chandil

: चांडिल के धातकीडीह में दो दिवसीय एचएलएम ट्रॉफी सीजन 3 शुरू
उन्होंने लोगों से एक दूसरे का सहयोग करने और प्रेम सद्भाव के साथ रहने की अपील की. सांसद ने लोकसभा चुनाव में समर्थन देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा आपने पहले से बड़ी ताकत दी है. आपकी बातों और समस्याओं को अब देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में रखकर समाधान का प्रयास करूंगी. ग्रामीणों की मांग पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुटूंगा की चारदीवारी, शौचालय आदि निर्माण की घोषणा की. सांसद ने महिलाओं के साथ सामूहिक नृत्य भी किया. मौके पर फादर थॉमस मुंडू, पुरोहित संतोष मुंडू, प्रचारक पैतृक डांग, सचिव जीवन प्रकाश भुईयां, पौलुस भुईयां, मेरी भुईयां, जीरन भुईयां, सुशाना डांग, प्रीतिवंती डांग, प्रमोद बरजो, प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अजय कच्छप, सेवानिवृत्त शिक्षक दानिएल भुईयां समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-campaign-against-illegal-sand-mining-in-ichagarh/">Chandil

: ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ चला अभियान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही