Search

 
 
 

Chakradharpur: दीपावली पर दीपों से जगमग हुए शहर व गांव, जमकर हुई आतिशबाजी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र में दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया. गुरुवार को दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों को सजा कर भगवान गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना की. सुबह से ही लोग अपने घरों में तरह-तरह की झालर, लाइट, फूल, पत्ते इत्यादि लगाकर घर को सजाने में जुटे हुए थे. शाम में सूरज ढलने के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर दिए जलाए. इससे अमावस्या की रात दीयों की रोशनी से रौशन हो गया.

केला पेड़ की डाली, फूल, आम पत्ता से तोरण द्वार बनाए

चक्रधरपुर के बाटा रोड, कपड़ा पट्टी, तम्बाकू पट्टी, पवन चौक, इतवारी बाजार समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने अपने घरों व दुकान के बाहर केला पेड़ की डाली व फूल आम पत्ता से तोरण द्वार बनाए थे. वहीं दीपावली के अवसर पर जमकर आतिशबाजी हुई. सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं व बच्चों में देखा गया. दीपावली के अवसर पर लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए गए थे.

हर तरफ उल्लास का माहौल

इसी तरह चक्रधरपुर के ग्रामीण क्षेत्र के अलावे सोनुवा, गोइलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर, बंदगांव व आसपास क्षेत्र में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ दीपवाली का त्योहार मनाया. सुबह से एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा. किसी ने फोन कर, सोशल मीडिया के जरिए तो किसी ने एक दूसरे के घर आकर दीपावली की बधाइयां दें. हर तरफ उल्लास का माहौल बना रहा.

फूलों की खूब हुई बिक्री

दीपावली के अवसर पर चक्रधरपुर में फूलों की खूब बिक्री हुई. ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग फूल बेचने चक्रधरपुर शहर पहुंचे थे. चक्रधरपुर के गुदरी बाजार, कपड़ा पट्टी, पवन चौक, इतवारी बाजार में बड़ी संख्या में लोग फूल खरीदने पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : हनीट्रैप">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-saved-from-getting-trapped-in-honeytrap/">हनीट्रैप

के जाल में फंसने से बचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही