Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : विधायक सुखराम के पुत्र की शादी में पहुंचे सीएम, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Advertisement
Advertisement
  • दर्जनों विधायक, पूर्व विधायक, प्रशासनिक अधिकारी प्रीतिभोज में हुये शामिल
Chakradharpur (Shambhu Kumar)चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव के ज्येष्ठ पुत्र सन्नी उरांव के विवाहोत्सव के प्रीतिभोज कार्यक्रम में मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चक्रधरपुर के वनमालीपुर पहुंचकर वर-वधु को आर्शीवाद दिया. विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव का विवाह 4 फरवरी को चक्रधरपुर के सेताहाका गांव निवासी स्व. कुंवर सिंह टोप्पो की पुत्री उषा टोप्पो के साथ संपन्न हुआ था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-protest-against-crpf-camp-begins-in-naxal-affected-jojohatu/">चाईबासा

: नक्सल प्रभावित जोजोहातु में सीआरपीएफ कैंप का विरोध शुरू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-SUKHRAM-CM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसका प्रीतिभोज कार्यक्रम मंगलवार को चक्रधरपुर के वनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास परिसर में आयोजित किया गया. यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शाम साढ़े चार बजे पहुंचे. उनके साथ मनोहरपुर की विधायक जोबा माझी, विधायक मिथिलेश ठाकुर,विधायक निरल पूर्ति, विधायक संजीव सरदार, विधायक बैद्यनाथ राम, विधायक दशरथ गागराई, विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत अन्य पहुंचे थे. प्रीति भोज में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतउल्लाह खान,गौ रक्षा सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरि समेत अन्य विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के विधायक,पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक ने पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-interrogated-architect-singh-vinod-singh/">रांची

: ईडी ने आर्किटेक्ट सिंह विनोद सिंह से की पूछताछ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-SUKHRAM-CM-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधायक सुखराम उरांव ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य का स्वागत किया. वनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सबसे पहले आवास परिसर में स्थापित विधायक सुखराम उरांव के पिता स्व. लट्टू उरांव की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव, पुत्र वधु उषा टोप्पो को विवाह की शुभकामनाएं व आर्शीवाद देकर प्रीति भोज में शामिल हुये.वहीं दिन भर आम व खास लोगों का वनमालीपुर में आगमन होता रहा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/the-first-day-of-matric-inter-examination-in-sahibganj-was-peaceful-dc-sp-took-stock/">साहिबगंज

में मैट्रिक-इंटर की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही, डीसी-एसपी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-SUKHRAM-CM-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के वनमालीपुर पहुंचने पर पुलिस जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.जहां मौके पर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अन्नय मित्तल, पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांसदा, एसडीपीओ पारस राणा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद थे. वहीं विधि व्यवस्था को लेकर चक्रधरपुर के पवन चौक से लेकर वनमालीपुर गांव जाने तक जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही