Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सीओ ने अंचल कर्मियों के साथ की बैठक, अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया आदेश

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के अंचल कार्यालय में गुरुवार को सीओ बाल किशोर महतो ने अंचल कर्मचारियों के साथ बैठक की. इस दौरान अंचलाधिकारी ने अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया. अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने कहा कि जाति,आय, आवासीय इत्यादि के जितने भी आवेदन हैं उसे जल्द से जल्द पूरा कर प्रमाण पत्र निर्गत करें. मौके पर उन्होंने अंचल कर्मियों से जमा लिए गए आवेदन के बारे में भी पूछताछ की. इसके साथ ही उन्होंने जमीन म्यूटेशन इत्यादि कार्यों के बारे में भी जानकारी ली. बैठक में अंचल कार्यालय के सीआई, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखापाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंडुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-police-sent-the-accused-of-check-bounce-to-jail/">डुमरिया

 : चेक बाउंस के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही