Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : किसलय किड्स स्कूल के वार्षिकोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के टोकलो रोड के पुरानी बिस्किट परिसर में स्थित किसलय किड्स स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया. वार्षिकोत्सव समारोह पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुई. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सह दिशुम गुरुजी आर्शीवाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित थे. जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद, मनसा राम, मनीष कुमार पंडित, शत्रुघ्न मुर्मू उपस्थित हुये. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया. स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक गीत-नृत्य, कविता, नाटक की प्रस्तुति दी. जिसे खूब सराहा गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-huge-quantity-of-cannabis-recovered-from-mango-bus-stand-police-is-probing/">जमशेदपुर

: मानगो बस स्टैंड से भारी मात्रा में भांग बरामद, पुलिस कर रही जांच

संदेशे आते हैं गीत पर बच्चों ने आकर्षक नृत्य किया पेश

[caption id="attachment_568739" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ckp-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव.[/caption] नन्हें बच्चों ने फौजियों की वेशभूषा में संदेशे आते हैं गीत पर नृत्य पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. वहीं बम बम भोले... ओ माही वे... नागपुरी, छत्तीसगढ़ी गीत पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने संबोधित करते हुये कहा कि कम समय में ही किसलय किड्स स्कूल ने अपनी अच्छी पहचान बनायी है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं. इस अवसर पर मौजूद समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बच्चें मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें हम जैसा आकार देंगे वे वैसा ही बनेंगे. स्कूल में बच्चों को गढ़ने में शिक्षकों का अहम योगदान होता है. किसलय किड्स स्कूल बेहतर कार्य कर रही है, यहां के बच्चें क्षेत्र का नाम रौशन करें. इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा. इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका पायल कुमारी ने स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट पेश किया. इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर नीतू गुप्ता, अर्चना कुमारी, रुपा कुमारी, निधि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी समेत अन्य शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-jawans-performed-all-rituals-of-brother-in-marriage-of-martyrs-daughter/">जमशेदपुर

: रैफ जवानों ने शहीद की बेटी की शादी में भाई की सारी रस्में निभाईं

प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

[caption id="attachment_568741" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/sanskritik-school-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पुरस्कार वितरण के दौरान मौजूद बच्चें.[/caption] इस अवसर पर स्कूल स्तर पर हुये वार्षिक खेलकूद व अन्य प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. जहां अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-doctors-boycott-work-for-the-demand-of-doctor-protection-act/">घाटशिला

: डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार
[wpse_comments_template]              

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही