Search

 
 
 

चक्रधरपुर : विधायक निधि से होगा सामुदायिक भवन का निर्माण

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने गौड़ समाज के लिए विधायक निधि से सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की है. इसे लेकर गौड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक सुखराम उरांव से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-poverty-and-illiteracy-are-the-main-reasons-for-intoxication-numan-khan/">जमशेदपुर

: गरीबी एवं अशिक्षा नशापान का मुख्य कारण – नुमान खान 
गौड़ समाज के प्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त करते हुए विधायक को बुके भेंट किया. मौके पर विधायक ने कहा कि यह गौड़ समाज की बहुप्रतीक्षित मांग थी. इससे गौड़ समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा.

भवन से समाज को होगा बहुआयामी लाभ

वहीं गौड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भवन के निर्माण होने पर वहां बच्चों को कौशल विकास का प्रशिक्षण, निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी, निःशुल्क ओड़िया भाषा की कक्षा एवं समाज के परिप्रेक्ष्य में विकासोन्मुखी चर्चाएं की जा सकेगी. साथ ही इस भवन में लाइब्रेरी, म्यूजियम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

इस मौके पर गौड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नागरिक दिलीप प्रधान, शिक्षाविद् चिरंजीवी प्रधान, नील अभिमन्यु प्रधान, सुरेश प्रधान, कमलदेव प्रधान, अनंत प्रधान, बैधनाथ प्रधान, अर्धेंदु शेखर प्रधान, आलोक प्रधान, सत्यवान प्रधान, दिनेश प्रधान, राकेश प्रधान, इंद्रजीत प्रधान, श्रीवत्स प्रधान, चितरंजन प्रधान, निराकार प्रधान, मनोज प्रधान, प्रदीप प्रधान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही