Search

 
 
 

Chakradharpur : बीडीओ से आवेदन फॉर्म नहीं मिलने की शिकायत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों को नहीं मिला है. इस समस्या को लेकर अंजुमन इस्लामिया के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ गिरिजानंद किस्कू से मुलाकात की. मौके पर अंजुमन के सचिव बैरम खान ने पापड़ हाता में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं रहने के कारण होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया. जहां बीडीओ ने कहा कि सभी महिलाओं को शत प्रतिशत आवदेन फॉर्म मिलेगा. इसे लेकर महिलाएं चिंतित न हों. इस मौके पर अंजुमन के उप सचिव सद्दाम हुसैन व सक्रिय कार्यकर्ता वसीम राजा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-karan-mahato-welcomed-on-becoming-general-secretary-of-kolhan/">Chakradharpur

: करण महतो का कोल्हान के महासचिव बनने पर स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही