Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नकली शराब बेचने की मिल रही थी शिकायत, एसडीओ व डीएसपी ने की जांच

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा व डीएसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार रात शहर के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्थित लाइसेंसी विदेशी शराब दुकान में जांच पड़ताल किया. इस दौरान थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार भी मौजूद थे. एसडीओ व डीएसपी ने स्टॉक रजिस्टर, शराब के मूल्य, प्रिंट रेट से सबसे ज्यादा वसूले जाने इत्यादि की घंटों जांच पड़ताल की. साथ ही नकली शराब को लेकर भी जांच किया गया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-unknown-vehicle-crushed-the-watchman-at-matihana-chowk-death/">बहरागोड़ा

: माटिहाना चौक पर अज्ञात वाहन ने चौकीदार को कुचला, मौत

कई बार शराब दुकानों में हो चुका है हंगामा

चक्रधरपुर शहर के शराब दुकानदारों द्वारा हर काउंटर से प्रिंट रेट से ज्यादा लिए जाने की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थी. प्रिंट से ज्यादा दाम लेने को लेकर कई बार शराब दुकानों में हंगामा भी हो चुका है. इसके बावजूद आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद एसडीओ व डीएसपी ने शराब दुकान में जांच किया. जांच के दौरान डीएसपी कपिल चौधरी ने शराब दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि रेट चार्ट दुकान के बाहर लगाएं, साथ ही ग्राहकों से प्रिंट रेट ज्यादा ना वसूला जाए. इधर शराब के दूकानों में जांच-पड़ताल होने से शहर में लोगों ने भी अधिकारियों की सराहना की. लोगों ने कहा कि शराब दुकानदारों के मनमाने रवैए से लोग तंग हो चुके थे. इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-reached-deoghar-welcomed-by-governor-cp-radhakrishnan/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंचीं, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही