Search

 
 
 

Chakradharpur : ब्लैंक एमआर में हस्ताक्षर को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर पर 500 रुपए जुर्माना

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आनंदपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया. इसमें सोशल ऑडिट टीम द्वारा पिछले दिनों पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में अग्रसारित किये गए. इस दौरान कई मामलों का निपटारा प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में किया गया. सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिला से आई टीम में थॉमस बानरा और फ्रांसिस बोदरा समेत ज्यूरी मेंबर में बीडीओ शक्ति कुंज, प्रखंड प्रमुख दिलबर खाखा, एसएचजी प्रतिनिधि की मौजूदगी में जन सुनवाई की गई. प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंचायत स्तरीय सोशल ऑडिट किया गया था. इसके तहत आनंदपुर पंचायत, झाड़बेड़ा और रुंगीकोचा पंचायत की मामलों की जनसुनवाई की गई. रुंगीकोचा पंचायत में आठ एमबी बुक मामले की जनसुनवाई की गई. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-campaign-started-in-the-name-of-a-tree-mother-in-ulda-galudih/">Ghatshila

: गालूडीह के उल्दा में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

सुकर शेड योजना को किया गया पूरा

इधर झाड़बेड़ा पंचायत में तीन ब्लैंक एमआर में हस्ताक्षर को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर को पांच सौ रुपया का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावे आनंदपुर पंचायत में एक सुकर शेड योजना का मामला था, जिसे पूर्ण कर लिया गया. जिला से आई टीम ने मुखिया, जेई, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मेट से कहा कि कोई भी योजना में एमबी बुक ही प्रमुख होता है, उसे जरूर अपडेट रखें. मौके पर बीपीओ अरविंद प्रधान, अमरनाथ नायक, मुखिया सुमन देवी, अनिल नायक, रोशनी खाखा, ज्योति सिंह, जांबी कच्छप, ईई उदित कुमार साव, जेई राजेश मिंज, हरि राम, वंदना डांग, संतोष तिग्गा, नरेंद्र महतो, भोला महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही