Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : शिक्षा मंत्री के निधन पर प्रखंड कार्यालय में शोकसभा आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मौजूद प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी. शोक सभा के बाद राजकीय शोक को लेकर सरकार द्वारा जारी पत्र के आधार पर दो दिवसीय शोक के तहत प्रखंड कार्यालय में छुट्टी दे दी गई. इस मौके पर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बालकिशोर महतो, बीपीआरओ मनोज कुमार सिन्हा, मनरेगा के बीपीओ निरंजन कुमार के अलावे प्रखंड व अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-special-worship-in-temples-on-hanuman-jayanti/">चक्रधरपुर

: हनुमान जयंती पर मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही