Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गोइलकेरा हाट बाजार में कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गोइलकेरा प्रखंड के गोइलकेरा स्थित हाट बाजार परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष रामशेसेर बांहदा उपस्थित थे. इस दौरान नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया, जहां मोदी सरकार की जन विरोधी एवं पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mace-worship-was-done-at-800-places-across-the-country-including-the-city-for-the-establishment-of-hindu-rashtra/">जमशेदपुर

: हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए शहर समेत देशभर के 800 स्थानों पर हुआ गदा पूजन

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है

मौके पर रामशेसेर बांहदा ने कहा की जिस तरह से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई यह लोकतंत्र की हत्या है. उन्होंने कहा कि इसका विरोध पूरे देश में किया जा रहा है. इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष दुर्गा चरण कायम, सोनाराम कोड़ाह, प्रखंड सचिव सहदेव सुरीन, गोरा पूर्ति, मंगल सिंह पूर्ति, रमेश चौरसिया, प्रखंड प्रभारी अविनाश कोड़ाह, सह प्रभारी अमित मुखी, प्रखंड गणेश कोड़ाह, जोंको अंगरिया, वीरेंद्र अंगरिया समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही