Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को कांग्रेस जिला सचिव ने पहुंचाया अस्पताल

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के रेलवे क्षेत्र स्थित चेस एकेडमी के समीप एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के जिला सचिव सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अमित मुखी ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि सिमीदीरी पंचायत के मंडलसाई गांव निवासी मछली विक्रेता मो. शौकत अली शनिवार को इतवारी बाजार से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मो. शौकत अली को धक्का मार दिया. इससे वे गिरकर घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-the-mla-helped-the-poor-family-by-paying-the-hospital-bill/">मुसाबनी

: विधायक ने अस्पताल का बिल चुकाकर गरीब परिवार को किया सहयोग

धक्का मारने के बाद फरार हुआ बाइक सवार

धक्का मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के जिला सचिव अमित मुखी वहां पहुंचे और एक ई-रिक्शा की व्यवस्था कर घायल मो. शौकत अली को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. अमित मुखी ने इसकी सूचना घायल के परिजनों को भी दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही