Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हुई जीत पर शनिवार शाम चक्रधरपुर में कांग्रेसियों ने खुशी मनाई. चक्रधरपुर के पवन चौक में शनिवार शाम कांग्रेस नगर प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. जहां एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. इस मौके पर पवन चौक पर पटाखे भी फोड़े गए. इस दौरान मौजूद कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड़ ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है. अब देश में जनता बदलाव चाहती है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dsps-training-is-over-2-news-including-advice-to-serve-impartially/">हजारीबाग

: डीएसपी की ट्रेनिंग खत्म, निष्पक्ष होकर सेवा देने की नसीहत समेत 2 खबरें

आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा बदलाव

आगामी लोकसभा चुनाव में भी जरूर बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों को सिर्फ ठगना जानती है और यह बात जनता समझने लगी है. इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबर राय चौधरी, यूथ कांग्रेस के प्रीतम बांकीरा, अनुप्रिया सोय, अमित मुखी के अलावे अन्य नगर व प्रखंड कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही