Search

 
 
 

चक्रधरपुर : भगवान नरसिंह मंदिर व प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

 
  • गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के वार्ड संख्या एक स्थित पुरानी बस्ती में नव निर्मित भगवान नरसिंह के मंदिर व स्थापित प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सोमवार से प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित मंदिर से बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु शामिल हुये. कलश यात्रा चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती से निकलकर अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करते हुये थाना रोड स्थित मुक्तिनाथ महादेव घाट पहुंची. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-state-president-babulal-marandi-cast-his-vote-in-his-native-village-kodaibank/">भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पैतृक गांव कोदईबांक में किया मतदान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/CKP-Pran-Pratihtha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहां कलश में जल भरकर पुरानी बस्ती स्थित भगवान नरसिंह मंदिर लाया गया. इस दौरान कलश स्थापना कर विधिवत तरीके से पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही