Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भवन निमार्ण एवं अन्य सन्निमार्ण कामगार यूनियन की बैठक शनिवार को चक्रधरपुर के गुरुद्वारा सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता भवन निर्माण एवं अन्य सन्निमार्ण कामगार यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास ने किया. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन के बैनर तले 9 अप्रैल रविवार से विभिन्न मांगों को लेकर भवन निर्माण संबंधित कार्य पर रोक लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा. इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र भवन, मकान इत्यादि सभी काम नहीं होने दिए जाएंगे. इस मौके पर मौजूद यूनियन के जिला संयोजक राम प्रकाश दास ने कहा कि बाहरी राज मिस्त्री व मजदूर क्षेत्र में आकर काम कर रहे हैं इसके कारण यहां के मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है. क्षेत्र के मजदूरों को काम व उचित मजदूरी नहीं मिलने के कारण यहां के मजदूर दूसरे राज्य पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. इस पर रोक लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-theft-in-two-houses-of-millat-colony-thieves-took-away-cash-and-mobile/">चक्रधरपुर
: मिल्लत कॉलोनी के दो घरों में की चोरी, नकद व मोबाइल ले उड़े चोर
: मिल्लत कॉलोनी के दो घरों में की चोरी, नकद व मोबाइल ले उड़े चोर
Leave a Comment