Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : 'हो' भाषा शिक्षकों का अध्यापन कार्य रखें जारी : विधायक

Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने `हो` भाषा शिक्षकों का अध्यापन कार्य जारी रखने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र में विधायक ने कहा कि उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से प्राप्त सहमति के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा ने सरकारी उच्च माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों में `हो` भाषा के पठन-पाठन के लिए शिक्षकों को नियुक्त किया गया था जिसकी संविदा 2020 में ही समाप्त हो गयी है. [caption id="attachment_347161" align="aligncenter" width="212"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-20222-07-03-at-2.11-2-212x300.jpg"

alt="" width="212" height="300" /> विधायक सुखराम उरांव द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा गया पत्र.[/caption]     `हो` भाषा के शिक्षकों का संविदा सत्र 2019-20 के लिए किया गया था जो कि 2020 में ही समाप्त हो गया है. इन शिक्षकों को प्रति घंटी 120 रुपए की दर से मानदेय दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-wild-elephants-ransacked-kasiabeda-villagers-in-panic/">गुड़ाबांदा

: कासियाबेड़ा में जंगली हाथियों ने की तोड़फोड़, ग्रामीण दहशत में
शिक्षकों का मानदेय भुगतान जिला खनिज फाउन्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के द्वारा किया जाता है. सुखराम उरांव ने समाज एवं शिक्षा हित में एवं `हो` भाषा के विकास एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए `हो` भाषा के शिक्षकों का अध्यापन कार्य जारी रखने की मुख्यमंत्री से मांग की. विधायक ने पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री झारखण्ड सरकार, उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को भी प्रेषित की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही