Search

 
 
 

Chakradharpur : सोनुवा के रुवादिरी वनग्राम में धारदार हथियार से दम्पती की हत्या

 
  • दूसरे के खेत में हल चलाने को लेकर हत्या की जताई जा रही है आशंका
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र बेहराबिन्दा गांव के पास जंगल पहाड़ी पर बसे रुवादिरी वनग्राम गांव में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से मार कर एक दम्पती की हत्या कर दी. घटना रविवार की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय मुगुडू चाम्पिया व उसकी पत्नी 45 वर्षीय मारिया चाम्पिया के रूप में की गई है. सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस सोमवार शाम को दोनों के शव को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है. शाम हो जाने के कारण शवों को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. सोनुवा थाना प्रभारी संजय कुमार नायक व जवानों को दोनों के शव को ढोकर पहाड़ी से नीचे लाना पड़ा. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/seven-years-imprisonment-to-six-accused-of-deadly-attack/">पलामू:

जानलेवा हमले के छह आरोपी को सात साल की सजा

रात का भोजन बनाते समय की हत्या

बताया जाता है कि वनग्राम रुवादिरी के मुगुडू चाम्पिया व उसकी पत्नी मारिया चाम्पिया रविवार देर शाम अपने घर में भोजन बना रहे थे. इस दौरान कुछ अज्ञात अपराधी धारदार हथियार से दोनों पति-पत्नी की हत्या कर फरार हो गये. घटना की जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों को हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को सोनुवा पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों के मुताबिक मुगुडू चाम्पिया का कुछ लोगों के साथ पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. ग्रामीणों के अनुसार मुगुडू चाम्पिया पिछले दिनों कुछ अन्य लोगों के खेत को अपना बता खेती के लिए हल चला दिया था. इस घटना को लेकर दम्पती की हत्या की आंशका जाहिर की जा रही है. इधर घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही