Search

 
 
 

चक्रधरपुर : क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने छात्रा को दिया राशि व प्रमाणपत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के विद्यालय टॉपर सलोनी गोप को क्रेडिट एक्सिस इंडिया फाउंडेशन ने नगद व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. शुक्रवार को आयोजित समारोह में फाउंडेशन के सीईओ सतीश राव एवं जोनल मैनेजर ने सलोनी गोप की आगे की पढ़ाई के लिए 15000 रुपए और प्रमाणपत्र दिया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamus-2-news-ryas-delegation-met-panki-bdo-solar-lights-installed/">पलामू

की 2 खबरें : पांकी बीडीओ से मिला आरवाईए का प्रतिनिधिमंडल, लगाई गई सोलर लाइट
इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य व सलोनी की माता ज्योत्स्ना गोप ने हर्ष व्यक्त किया. सलोनी गोप ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय और अपने परिवार को दिया. साथ ही क्रेडिड एक्सिस इंडिया फाउंडेशन को धन्यवाद दिया. सलोनी ने कहा कि इस सम्मान से वह काफी खुश है और भविष्य में भी मेहनत कर अच्छे अंक से परीक्षा में उत्तीर्ण होगी. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही