Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : होली को लेकर खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

  •  तरह-तरह की पिचकारी व मुखौटों से सजा बाजार
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रंगों का त्योहार होली सोमवार को मनाया जाएगा.इसे लेकर चक्रधरपुर बाजार भी सज चुका है. चक्रधरपुर के बाटा रोड, पवन चौक, इतवारी बाजार समेत अन्य स्थानों पर होली को लेकर दुकानें लगायी गई है. जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.शनिवार को बाजार में शहर के  विभिन्न क्षेत्रों से अलावे ग्रामीण क्षेत्र से लोग बाजार में होली की खरीदारी के लिए पहुंचे थे.होली को लेकर लगाये गये दुकानों में बिक्री के लिए रंग, अबीर, गुलाल, तरह-तरह के पिचकारियों के अलावे मुखौटों की भी बिक्री हो रही है. खासकर बच्चों के लिए नए तरीके के पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-round-of-case-lawsuit-and-agitation-started-regarding-sand-lifting-in-the-area/">चांडिल

: क्षेत्र में बालू उठाव को लेकर शुरू हुआ केस-मुकदमा और आंदोलन का दौर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-HOLI-KHARIDARI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर में होली को लेकर सजे दुकानों में दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक के पिचकारी बेचे जा रहे हैं.वहीं कार्टून कैरेकेक्टर वाले मुखौटे बच्चों को खूब लुभा रहे हैं. इस बार बाजार में खासकर हर्बल रंग व गुलाल भी बेचे रहे हैं. होली को लेकर खाद्यान्न सामानों के दुकानों के अलावे कपड़े, जूते-चप्पल इत्यादि के दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रहीं.इधर चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में होलिका दहन की भी तैयारियां स्थानीय समिति द्वारा पूरी कर ली गई है.चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य अनंत पाठक ने कहा कि रविवार की रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद होलिका दहन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही